गलत स्थान पर सोलर लाइट लगाने से ग्रामीणों में नाराजगी, जांच की मांग।
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के खरहट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में सोलर लाइट को गलत स्थान पर लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक वर्ष पूर्व पंचायत स्तर पर एक सूची तैयार की गई थी, जिसमें सोलर लाइट लगाने के स्थानों का चयन किया गया था। इसके बावजूद संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सूची की अनदेखी करते हुए गलत स्थान पर सोलर लाइट स्थापित कर दिया गया।
इस मामले को लेकर नंदकार के ग्रामीणों ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रानीगंज को आवेदन देकर जांच की मांग की है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सोलर लाइट को निर्धारित स्थान पर लगाया जाए, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।
