सिकटी में जश्न का माहौल भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार मंडल को भारी बढ़त, समर्थकों में उत्साह चरम पर।

Spread the love

सिकटी/अररिया:-बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार को शुरू होते ही एनडीए और महागठबंधन दोनों ही खेमों के नेता और कार्यकर्ता टीवी चैनलों पर नजरें जमाए हुए थे। जैसे-जैसे रुझान सामने आते गए, सिकटी विधानसभा क्षेत्र में निवर्तमान विधायक एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल को दोपहर बाद भारी बढ़त मिलने लगी, जिससे समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। तीन बजे के आसपास जब बढ़त निर्णायक रूप लेती दिखी, तो समर्थक “मोदी-मोदी”, “योगी-योगी” के नारों के साथ-साथ “मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट” जैसे गीतों पर झूम उठे। चार बजते-बजते जब जीत लगभग सुनिश्चित मानी जाने लगी, तो जश्न और तेज हो गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया। मौके पर भाजपा नेता प्रदीप कुमार झा, योगेंद्र विश्वास, दयानंद मंडल, दिलीप सरोज, सुशील स्वराज, ललित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में जुटे समर्थक डीजे की धुन पर देर तक नाचते-गाते रहे और विजय के पक्ष में माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा है।