रानीगंज थाना में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद व अपहरण के मामले पहुंचे।
रानीगंज थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद व अपहरण मामले पहुंचे।रानीगंज थाना परिसर में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल दो आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एक मामला भूमि विवाद से संबंधित था, जबकि दूसरा मामला एक नाबालिग लड़की के अपहरण से जुड़ा हुआ था।जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों द्वारा दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों की बात सुनी गई। भूमि विवाद के मामले में आवश्यक कागजातों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। वहीं, नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक जांच शुरू करने की बात कही।अधिकारियों ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करने का प्रयास किया जा रहा
