“मेरी मोबाइल मेरी शिक्षा” पहल से जुड़े शिक्षकों को मिला जिला व प्रखंड स्तर पर सम्मान।

प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाले शिक्षकों को TBT (थ्रोबैक थर्सडे) के अवसर पर सम्मानित किया गया। “मेरी मोबाइल मेरी शिक्षा” पहल के तहत जुगाड़ तकनीक से शिक्षा को सरल और प्रभावी बनाने वाले पवन कुमार पासवान एवं रीना कुमारी को जिला एवं प्रखंड स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मान मिला।

सम्मान समारोह में एमएलसी नितेश कुमार यादव तथा विधायक मनोज कुमार विश्वास ने दोनों शिक्षकों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया। इस दौरान TBT संचालक बिंदु मेम एवं कुमार गौरभ भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों में तकनीक का उपयोग कर शिक्षा को नई दिशा देने का यह प्रयास सराहनीय है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।
