रिपोर्ट – आदर्श कुमार
सुपौल, 11 दिसंबर
राघोपुर। घने कोहरे ने गुरुवार सुबह एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया। राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित हुलास–राघोपुर मार्ग पर सुबह करीब 5:30 बजे दृश्यता अत्यंत कम होने की वजह से एक बाइक नहर के डिवाइडर से जोरदार तरीके से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल युवक को राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है।
घायल की पहचान त्रिवेणीगंज के जरैला वार्ड संख्या 9 निवासी भूपेंद्र मंडल के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दीपक अपने घर से सिमराही पिता को लेने जा रहे थे। रास्ते में घना कोहरा होने के कारण यह हादसा हो गया।
