रिपोर्ट – आदर्श कुमार
12 दिसंबर, सुपौल।
पिपरा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। थाना क्षेत्र के सखुआ गांव, वार्ड संख्या–7 में छापेमारी कर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से 25.5 लीटर नेपाली शराब बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी को थाने लाकर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पिपरा पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
