सुपौल में पुलिस–SSB की बड़ी कार्रवाई, 192 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
सुपौल 21 दिसंबर 2025

जिले में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुंडली थाना क्षेत्र में SSB और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 192 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कुंडली थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां थाना क्षेत्र के धरहरा पल्लर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से आमोद कुमार, पिता शंकर यादव, साकिन–धरहरा, थाना–कुंडली, जिला–सुपौल को हिरासत में लिया गया।कुंडली थाना में मामले को लेकर कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बरामद गांजा के Backward एवं Forward Linkage की भी जांच की जा रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।
