पप्पू यादव के जन्मदिन पर मरीजों के बीच फल वितरण।
सुपौल:
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का 58वां जन्मदिन बुधवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। सांसद समर्थक सह युवा समाजसेवी सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में समर्थकों ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों के बीच फल व मिठाई का वितरण किया। इस दौरान मरीजों को सांसद के जन्मदिन की जानकारी देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
सुभाष कुमार यादव ने कहा कि पप्पू यादव कोशी-सीमांचल के नायक ही नहीं, बल्कि न्याय और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन ने जनसेवा और समर्पण को नई परिभाषा दी है।
मौके पर चंदन कुमार, रामचंद्र यादव, पुरुषोत्तम कुमार, मुकेश कुमार, सतीश कुमार और राहुल कुमार मौजूद थे।
