जिला जनता दरबार में 64 आवेदनों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सुपौल। जिला समाहरणालय, सुपौल में शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधन सह-प्रभारी, जिलाधिकारी सुपौल द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए।प्राप्त आवेदनों पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।मौके पर अपर समाहर्ता सुपौल श्री सच्चिदानंद सुमन, भू-अर्जन पदाधिकारी श्री सतीश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) श्री विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि, परिवहन, आपदा सहायता सहित अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन दिए, जिनके समाधान के लिए प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
