भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ पत्रकार सम्मेलन, पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने किया संबोधन।

सुपौल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे पर निरंतर कार्य कर रही है।पत्रकार सम्मेलन के दौरान नीरज कुमार बबलू ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि देव, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शंकर चौधरी, पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, रामकुमार राय, दिलीप कुमार सिंह, सुरेंद्र नारायण पाठक, रणधीर ठाकुर, कुणाल ठाकुर, राघवेंद्र झा, राघव, अशोक शर्मा, सरोज कुमार झा, विमलेंद्र ठाकुर, श्याम पोद्दार, अर्चना मेहता, सीमा कुमारी, रवि कुमारी, राहुल झा, महेश देव, पिंटू मंडल सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।सम्मेलन के अंत में नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनता के बीच सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।
