रानीगंज/अररिया – रानीगंज स्थित कलावती कन्या उच्च विद्यालय परिसर में पद्मश्री से सम्मानित महान शिक्षाविद् एवं समाजसेविका कलावती जी की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर श्रद्धा, सम्मान और गौरव के वातावरण से ओत-प्रोत रहा।

प्रतिमा के दाता मोहन कुमार (पिता अर्जुन पंजियार) के सहयोग से यह प्रेरणादायक कार्य संपन्न हुआ। प्रतिमा स्थापना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना बताया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने की। अनावरण के पश्चात उपस्थित अतिथियों ने पद्मश्री कलावती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता विधायक अविनाश मंगलम, मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद रूपा देवी, पूर्व विधायक अचमित ऋषिदेव, वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार सेनानी, सुमन झा, पुतली कुमारी, प्रोफेसर रूपा रानी, दयानंद राउत, शिक्षा प्रेमी रमेश ठाकुर, परमानंद मल्लिक, चांद बाबू, संगीता कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
