भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का मिला संदेश।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी के आवासीय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार सेनानी ने की, जबकि संचालन विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार साह ने किया।
प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराना तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना रहा। इस दौरान आयोजित सात विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी का वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास व विकास, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का महत्व, बूथ प्रबंधन की रणनीति तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की कार्ययोजना जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जिसकी मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।
शिविर के विभिन्न सत्रों में संतोष सुराणा, कृष्ण कुमार सेनानी, प्रताप नारायण मंडल, चांदनी सिंह, कुंदन चौधरी और अनीता देवी सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, कार्यपद्धति और आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डाला।
समापन अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष आलोक कुमार भारती उर्फ सुमन झा तथा ग्रामीण अध्यक्ष धर्मेंद्र पूर्वे ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उमेश मिश्रा ने व्यवस्थापक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में गीत गोविंद महतो, गोपाल मल्लिक, संजीत राज, कृष्णदेव मेहता, मनोज झा, पूनम पासवान, रूना देवी, राखी दत्ता, सोनू प्रधान, राजीव चौधरी, सन्नी भगत सहित कई कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
