मध्य विद्यालय खरहट बरमोतरा के प्रांगण में बुधवार को प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों को सम्मानपूर्वक विदाई 🎉👏💐

रानीगंज/अररिया (बिहार), 1 अप्रैल 2026 — मध्य विद्यालय खरहट बरमोतरा के प्रांगण में बुधवार को प्रधानाचार्य श्री अमर कुमार यादव के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह के साथ-साथ “मेरा युवा भारत, अररिया” के स्थानांतरित लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री सुधांश त्रिपाठी एवं सेवानिवृत्त लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक मोहम्मद शाहजहां अंसारी का संयुक्त विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, खरहट पंचायत के मुखिया, सरपंच प्रतिनिधि, अध्यक्ष सहित गणमान्य ग्रामीणों ने भाग लेकर सभी सम्मानित अतिथियों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।

समारोह के सफल आयोजन में अजीत रंजन एवं “माय भारत” के स्वयंसेवकों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

इस मौके पर शिक्षकगण—सत्यनारायण मंडल, सुशीला देवी, सत्यभामा कुमारी, विजय विश्वास, रंजना देवी, शोभानंद, किरण जी सहित सैकड़ों शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
