औचक निरीक्षण में परीक्षा व्यवस्था दुरुस्त, कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई परीक्षा।

रानीगंज:- वाई एन पी डिग्री कॉलेज, रानीगंज परीक्षा केंद्र पर बी.ए., बी.एससी एवं बी.कॉम (सीबीसीएस) प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 (सत्र 2025-29) की दूसरे दिन की परीक्षा का विश्वविद्यालय निरीक्षण दल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में सीसीडीसी प्रो. संतोष कुमार सिंह, क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. सी.के. मिश्रा एवं अर्थशास्त्र पीजी विभागाध्यक्ष प्रो. ठाकुर शामिल थे।निरीक्षण के दौरान दल ने सीधे परीक्षा कक्षों में पहुंचकर सघन जांच की तथा केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. नूतन आलोक एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह को सीट प्लान सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) अखिलेश कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अमरकांत सिंह के निर्देश पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई।

प्रथम पाली में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, संगीत, हिंदी, अंग्रेजी एवं समाजशास्त्र तथा द्वितीय पाली में इतिहास, भूगोल, अरबी, पर्शियन, संस्कृत, मैथिली, बंगाली एवं गांधी विचारधारा विषयों की परीक्षा आयोजित की गई।परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक के नेतृत्व में परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। अभ्यर्थियों से मोबाइल, किताब एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री बाहर रखवाकर ही केंद्र में प्रवेश दिया गया।विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस सब-इंस्पेक्टर अजय पासवान, छोटे लाल यादव, प्रमोद कुमार सिंह सहित महिला पुलिस बल तैनात रहे।परीक्षा के सफल संचालन में प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक, प्रो. सूर्यानंद सिंह, प्रो. नवल किशोर सहाय, प्रो. इंदु कुमारी, प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, प्रो. सुरेश प्रसाद यादव, प्रो. भूषण कुमार यादव, प्रो. योगेंद्र यादव, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, रितेश राज, दीपेश राज, पुतुल कुमारी, आदित्य कुमार, पृथ्वीचंद यादव, नितिन कुमार, राकेश मुर्मू, राजा सिंह एवं प्रमोद मुर्मू सहित अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।
