डुमरिया बाजार में फर्जी आधार कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार।

जैसे ही पुलिस बल डुमरिया चौक स्थित दुकान के पास पहुंचा, दुकान में मौजूद चार लोग भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. अताउर्रब कौसर उर्फ वसीम (30 वर्ष), निवासी मखदुमपुर वार्ड-03, थाना मुफ्फसिल, जिला कटिहार तथा इम्तियाज अहमद (32 वर्ष), निवासी गोलाघाट वार्ड-13, थाना मुफ्फसिल, जिला कटिहार के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि आरोपी दूसरे राज्यों के आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड बनाते और अपडेट करते थे। पुलिस ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर और संवेदनशील अपराध बताया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप (HP व DELL), चार मोबाइल, फिंगरप्रिंट स्कैनर, आई स्कैनर, वेब कैमरा, डेटा केबल, लैपटॉप चार्जर, 14 आधार कार्ड, एलईडी बल्ब, आधार नामांकन व अपडेट के भरे एवं खाली फॉर्म, रसीदें, अस्वीकृत फॉर्म, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, सिलिकॉन फिंगर क्लोन तथा 18 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
इस मामले में रानीगंज थाना कांड संख्या 108/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं एवं आधार अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल
