रानीगंज के डॉ. जी.के. पाल को लंदन में अंतरराष्ट्रीय सम्मान।

रानीगंज (अररिया)। नगर पंचायत रानीगंज निवासी प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. जी.के. पाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें लंदन में आयोजित ‘अबाउट वर्ल्ड होम्योपैथी समिट’ में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।जानकारी के अनुसार, डॉ. जी.के. पाल स्वर्गीय मुरारी मोहन पाल के पुत्र हैं और वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं। अपने समर्पण, अनुभव और सेवा भाव के बल पर उन्होंने क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है।

डॉ. पाल की इस उपलब्धि से पूरे रानीगंज क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। उनके सम्मान पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। सांसद प्रदीप सिंह, विधायक अविनाश मंगलम, देवदास पाल, सुमन झा, गुड्डू दत्ता, रणधीर पासवान, सत्यजीत दत्ता उर्फ फूचा, प्रदीप दत्ता, अनुज प्रधान, सूरज महतो सहित कई लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. जी.के. पाल की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रानीगंज के लिए गर्व की बात है।
