रानीगंज/अररिया:- रानीगंज थाना क्षेत्र के नया पट्टी बिस्टोरिया में अवैध हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार सुबह छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान बिस्टोरिया पंचायत के वार्ड संख्या 12, नया पट्टी निवासी सुनील बहरदार (30 वर्ष), पिता रमेश बहरदार के रूप में हुई है। आरोपी ने एक बगीचे में देसी कट्टा हाथ में लेकर फायरिंग करते हुए वीडियो बनाया था, जिसे उसने फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे चिह्नित किया।रानीगंज थाना अध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि अवैध हथियार लहराने और फायरिंग का वीडियो वायरल होने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सोमवार तड़के उसके घर पर छापेमारी की गई, जहां से देसी कट्टा बरामद कर सुनील बहरदार को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
