सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

रानीगंज/अररिया – रानीगंज प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर में हुई चोरी की घटना का रानीगंज पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई की और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रानीगंज नगर पंचायत निवासी राजा कुमार, पिता संजय मंडल के रूप में की गई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया बिजली का तार एवं अन्य बिजली उपकरण बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
