युवा कांग्रेस नेता ने सार्वजनिक स्थलों पर कराई अलाव की व्यवस्था
26 दिसंबर सुपौल।
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव एवं जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा ने अपने निजी स्तर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुपौल नगर परिषद क्षेत्र एवं सदर प्रखंड के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव (आग) की समुचित व्यवस्था कराई।
इस क्रम में सुपौल नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत महावीर चौक, स्टेशन चौक के अलावा सदर प्रखंड के बेरो बाजार, नूनू पट्टी चौक, बलहा बाजार, परसरमा चौक, जगतपुर चौक, एकमा चांदनी चौक, मोहनिया चौक, बरूआरी स्टेशन चौक, दुर्गा चौक, साथ ही हजारी बाबा मंदिर एवं कपिलेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाया गया, जिससे राहगीरों, गरीबों एवं जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।इस अवसर पर लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि यदि आगे भी ठंड बढ़ती है और जरूरत महसूस होती है, तो वे आगे भी इसी तरह अपने स्तर से सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि नगर परिषद क्षेत्र सहित जिले की सभी पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों एवं तीर्थ स्थलों पर सुबह और शाम अलाव की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को ठंड से बचाव मिल सके।उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, बुजुर्ग और राहगीरों की सुरक्षा प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है, और इस दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी है।
