सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता, 196 ग्राम प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सुपौल। जिलान्तर्गत नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सुपौल थाना पुलिस ने बलवा पुनर्वास क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।दिनांक 08/09.01.2026 को सुपौल थाना द्वारा कार्रवाई करते हुए बलवा पुनर्वास अवस्थित अभियुक्त अभिनंदन कुमार, पिता—अनिल यादव, साकिन—बलवा वार्ड पुनर्वास वार्ड संख्या-09, थाना व जिला—सुपौल को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कमरे से पोलिटिन एवं प्रतिबंधित इंजेक्शन कुल 196 ग्राम बरामद किया गया।इस संबंध में सुपौल थाना कांड संख्या 18/2026 दर्ज कर आगे की अनुसंधान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले के Backward एवं Forward Link की भी जांच की जा रही है, ताकि नशे के इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुपौल ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
