राष्ट्रीय युवा दिवस पर सार्थक प्राइमरी एकेडमी में निःशुल्क नामांकन अभियान।

सुपौल।राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को शहर के गौरवगढ़ वार्ड संख्या–06 स्थित सार्थक प्राइमरी एकेडमी में निःशुल्क नामांकन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित शिक्षक, छात्र एवं अभिभावकों ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक राजन चमन, एकेडमिक एडवाइजर रोहित मिश्रा, मिंटू चमन, दीपक ठाकुर सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। निःशुल्क नामांकन अभियान के चलते विद्यालय परिसर में छात्रों व अभिभावकों की भारी भीड़ देखी गई।

विद्यालय सुपौल–सिंहेश्वर मुख्य मार्ग पर स्थित है और R.K. Mission, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, सिमुलतला, BHU सहित अन्य प्रतिष्ठित विद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है।विद्यालय के निदेशक राजन चमन ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसी उद्देश्य से यह अभियान रखा गया, ताकि अधिक से अधिक बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ सकें। वहीं एकेडमिक एडवाइजर रोहित मिश्रा ने कहा कि प्रतिस्पर्धी युग में प्रारंभिक स्तर से ही सही मार्गदर्शन आवश्यक है और सार्थक प्राइमरी एकेडमी इसी दिशा में निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम के दौरान कौशल किशोर यादव, कमलेश्वरी यादव, रूपेश कुमार एवं उज्ज्वल आनंद भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है।इस अवसर पर शिक्षकगण एस.सी. बासु, रामकृष्ण, कुंदन, एस.एन., सतीश, सत्यम, अजीत एवं दीपक ठाकुर तथा शिक्षिकाएं मधु, नैन्सी और सोनी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण प्रणाली, अनुशासन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी दी गई। अभिभावकों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए सराहनीय बताया।
