रानीगंज/अररिया:
रानीगंज नगर पंचायत अंतर्गत हसनपुर गांव में कोर्टेवा एग्रीसाइंस पायनियर द्वारा ड्रोन से खेतों में स्प्रे सेवा का उद्घाटन स्थानीय विधायक अविनाश मंगलम ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रूपा देवी, अररिया टीएसएम संजय सरकार, पूर्णिया टीएसएम अभिजीत झा, मिथिलेश कुमार (एसटीडीजी), ईटीएमडी सौरभ सिंह सहित कंपनी का संयुक्त दल उपस्थित रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अविनाश मंगलम ने किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और पायनियर कंपनी के उत्पादों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं कंपनी के टीएसएम संजय सरकार ने ड्रोन तकनीक के फायदे बताते हुए कहा कि इससे मजदूरी, समय और लागत की बचत होती है, साथ ही फसलों पर समान रूप से दवा का छिड़काव होता है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है।

कार्यक्रम में रानीगंज किसान संघ के अध्यक्ष मुलायम मेहता, राज खाद बीज भंडार के प्रोपराइटर कपिलदेव मेहता, जय अंबे सेल्स के प्रोपराइटर ज्योति गुप्ता, श्याम ट्रेडिंग के प्रोपराइटर इंदुनाथ साह, फर्टिलाइजर सेंटर के प्रोपराइटर राम कुमार साह एवं अन्य फर्मों के प्रोपराइटर सूर्यानंद सिंह मौजूद रहे।
साथ ही एम स्टॉकिस्ट अमरेश कुमार, सुमन कुमार राज, नीरज कुमार, पंकज कुमार, रविति कुमार, उमेश कुमार, रूपेश कुमार श्रोत्रिय एवं धीरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
