चकल निर्मली युवा क्लब पूजा समिति में धूमधाम से मनाई जा रही सरस्वती पूजा
सुपौल।चकला निर्मली स्थित युवा क्लब पूजा समिति द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई जा रही है। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।इस पूजा आयोजन में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी जा रही है। पूजा के दौरान विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।पूजा आयोजन को सफल बनाने में मृणाल राज, देव राज, अमन कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार, अनीश कुमार एवं सोनू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष तैयारी की गई है।पूरे क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
