सोना विद्या विहार पब्लिक स्कूल एवं सोना ट्यूशन सेंटर में धूमधाम से मनाया जा रहा सरस्वती पूजा उत्सव।
की
सुपौल। शहर के गुदरी बाजार स्थित वार्ड संख्या 25 में संचालित सोना विद्या विहार पब्लिक स्कूल सह सोना ट्यूशन सेंटर में सरस्वती पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पूजा कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को भव्य रूप से सजाया गया, जहां मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक अजय कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती की कृपा से विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है।पूजा कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। पूरे वातावरण में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।
