रानीगंज में 22 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार।

रानीगंज (अररिया):
रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात रानीगंज–सरसी मुख्य मार्ग पर सरदार ढाबा के समीप से मवेशियों से लदा एक छह चक्का ट्रक जब्त किया है। जब्त ट्रक संख्या BR11GF 5793 पर कुल 22 मवेशी लदे हुए थे।
पुलिस द्वारा जांच के दौरान मवेशियों से संबंधित कागजात के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी गौतम यादव (पिता–शैलेन्द्र यादव) के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मवेशी लदे ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
