उजाला गैस एजेंसी का स्टॉक जांच, गैस उपलब्धता पाई गई संतोषजनक।

रानीगंज
रानीगंज में गैस की किल्लत की शिकायतों के बीच सोमवार को प्रशासन की ओर से उजाला इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी रूबी कुमारी के नेतृत्व में एजेंसी के कार्यालय और गोदाम में गैस सिलेंडर के स्टॉक की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ रूबी कुमारी ने बताया कि एजेंसी में उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। उन्होंने कहा कि स्टॉक रजिस्टर के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और उपभोक्ताओं से भी जानकारी ली गई है। जांच के दौरान किसी प्रकार की बड़ी अनियमितता सामने नहीं आई है।
प्रशासनिक टीम ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एमओ अभिषेक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
