रानीगंज में पैक्स चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण, छह पंचायतों के अध्यक्ष घोषित।


घोषित परिणाम के अनुसार, मिर्जापुर पंचायत से हारीश अनवर ने 413 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मिकाईल (363 मत) को पराजित किया। कालाबलुवा पंचायत में राकेश राय ने 365 मत हासिल कर मोहम्मद साजिद (251 मत) को हराया। धामा पंचायत से सन्नी कुमार यादव ने 630 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की, जबकि मनीष कुमार को 343 मत मिले।

वहीं परमानंदपुर पंचायत से प्रकाश मंडल ने 664 मत प्राप्त कर विनोद कुमार यादव (301 मत) को पराजित किया। धोबनिया पंचायत में मो. इकरामुल हक ने 523 मतों के साथ संजय जायसवाल (309 मत) को हराया। खरसाही पंचायत से सुशील कुमार मंडल ने 566 मत प्राप्त कर वजीउर रहमान (427 मत) को पराजित किया।

मतगणना के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और कई जगहों पर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया।

मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रानीगंज थाना के दारोगा अभिषेक कुमार, गौरी शंकर यादव एवं सुरेंद्र कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान मौके पर तैनात रहे।
