संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप।

रानीगंज
रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत के वार्ड संख्या चार में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कुन्या देवी (36), पति दयानंद ऋषिदेव, निवासी वार्ड संख्या चार, पचीरा पंचायत के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से पहले महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान पति ने मारपीट कर महिला की हत्या कर दी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही

हो सकेगा।घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए और सैंपल अपने साथ ले गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूछताछ के लिए मृतका के पति दयानंद ऋषिदेव को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है।इस संबंध में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।”
