रानीगंज पुलिस ने शनिवार को देशी चुलाई शराब की अवैध बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक नगर पंचायत स्थित पासवान टोला निवासी धीरेश कुमार, पिता जयप्रकाश पासवान बताया गया है।
अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें धीरेश कुमार को चोरी-छिपे देशी शराब का कारोबार करते हुए पकड़ा गया। उसके पास से पांच लीटर देशी चुलाई शराब, 1540 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
