Oplus_131072
रानीगंज/अररिया – रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत अंतर्गत डुमरिया गाँव में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान विस्टोरिया पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी कबीर उद्दीन के पुत्र समीम (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। शव उसके घर से करीब तीन किलोमीटर दूर पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज थाना के एएसआई चंदन कुमार तथा अररिया से पहुँची एफएसएल टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने घटना को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने से असमर्थता जताई है। मृतक के अन्य रिश्तेदारों के अनुसार, समीम पंजाब में रहकर मजदूरी करता था और हाल ही में वहीं से अपनी पत्नी को फोन कर तलाक दिया था।
