रामनवमी के पावन अवसर पर कालाबलुवा में रविवार को भव्य शोभा यात्रा।
रानीगंज:-रामनवमी के पर्व के अवसर पर कालाबलुवा में रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए विभिन्न वार्डों से होकर गुजरी, शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। राम-सीता एवं राधे-कृष्ण की सुंदर प्रतिमाएं जुलूस में शामिल थीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं युवतियां डीजे की धुन पर थिरकती नजर आईं, जबकि युवक बाइक पर सवार होकर एवं हाथों में पारंपरिक शस्त्र लिए करतब दिखाते हुए जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे।

इस आयोजन का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष मनोज पूर्वें कर रहे थे। उनके साथ रिंटू पूर्वें, धर्मेंद्र कुमार मंटू, सूरज कुमार महतो, रोशन राणावत और रुपेश यादव सहित अन्य सदस्य लगातार सक्रिय रहे। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अमन राज एवं भाजपा नेता सितेश ठाकुर की भी उपस्थिति रही।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। इंस्पेक्टर सतीश कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, दरोगा चंदन कुमार, एसआई शेख हसीना, सरोज कुमारी वर्मा और छोटे लाल यादव सहित कई पुलिसकर्मी जुलूस के दौरान तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
