
13 दिसंबर सुपौल।
जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में पुलिस ने 378 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 की रात भपटियाही थाना पुलिस ने छापेमारी कर चौदह बोरा में रखी कुल 378 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त की। इस दौरान शराब की ढुलाई में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।मामले में भपटियाही थाना कांड संख्या 241/25, दिनांक 12.12.2025 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा तथा गुप्त सूचना एवं आसूचना संकलन के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
