सुपौल 16दिसंबर
जिले में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को लहटन चौधरी सभागार, सुपौल में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सुपौल श्री सावन कुमार (भा.प्र.से.) ने की। बैठक में जिले के विभिन्न पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त सुपौल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता/सहायक अभियंता/कनीय अभियंता, भवन प्रमंडल एवं LAEO सुपौल, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सहित संबंधित तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।समीक्षा के दौरान कार्य एजेंसी भवन प्रमंडल, सुपौल द्वारा जिले के अंतर्गत निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों के कार्यों की स्थिति प्रस्तुत की गई। समीक्षा में अधिकांश कार्य संतोषजनक पाए गए। हालांकि शेष 06 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, सुपौल को दिया गया।
वहीं LAEO सुपौल द्वारा की गई समीक्षा में यह पाया गया कि कुछ एजेंसियों द्वारा पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में कोई प्रगति नहीं की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही जिन एजेंसियों का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण नहीं हो पाया है, उनसे

स्पष्टीकरण प्राप्त करने का भी आदेश दिया गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
