जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट आदर्श कुमार
25 दिसंबर सुपौल।

सदर प्रखंड अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, सुपौल में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के तत्वावधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 16 दिवसीय जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतिम दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें लैंगिक समानता, लैंगिक हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित महिलाओं और बच्चों से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध शिकायत हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बाल

विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत सभी छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री हरिनारायण कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती नीतू कुमारी, वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक कुमारी प्रतिभा, अधिवक्ता इन्द्रजीत कुमार आजाद, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मीना मुर्मू, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवेदनशीलता बढ़ाना तथा महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा, जिसे प्रतिभागियों ने सराहना के साथ अपनाने का संकल्प लिया।
शॉर्ट खबर
