सुपौल में जदयू का महासंगम, शहनाई रिसोर्ट में उमड़ा जनसैलाब,कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता समीक्षा बैठक में सांसद–विधायकों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक एक मंच पर

26 दिसंबर सुपौल।
जिले की राजनीति में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे सुपौल–पिपरा रोड स्थित शहनाई रिसोर्ट में जनता दल (यूनाइटेड) का कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता समीक्षा बैठक भव्य और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशाल बैठक ने न केवल जदयू की संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि पार्टी आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार, माननीय सांसद दिलेश्वर कामत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामबिलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक श्रीमती सोनम रानी सरदार तथा जिला प्रभारी रामबाबू कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जदयू की असली पूंजी उसका कार्यकर्ता है और संगठन की मजबूती का आधार सदस्यता अभियान है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और धार देने पर बल दिया।सांसद दिलेश्वर कामत ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है, और इसी विश्वास को लेकर जदयू कार्यकर्ता गांव–गांव, घर–घर तक पहुंचे। वहीं राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार ने सदस्यता समीक्षा करते हुए जिले में पार्टी की बढ़ती ताकत की सराहना की और आगामी कार्ययोजना का खाका प्रस्तुत किया।बैठक में प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, सीताराम मंडल, जीवन सिंह, भगवान चौधरी, मनीष यादव, जुगल किशोर अग्रवाल, हरे कांत झा, जगदीश प्रसाद यादव, रामदेव कामत, किसन मंडल, संजीव नयन गुप्ता, प्रमोद कुमार मंडल, ओमप्रकाश यादव, अभय कुमार मिश्रा, खुर्शीद आलम, पुनम देवी, रामचंद्र यादव, अजय अजनबी, पप्पू शाह, हरिमोहन विश्वास, उपेंद्र मंडल, पप्पु चौधरी, दुर्गा प्रसाद मंडल, सत्यनारायण मेहता, अमित गुप्ता, शंभू मिश्रा, दीपक मंडल, सौरभ काजू, ओमप्रकाश कामत, प्रियंका कुमारी, सागर यादव, रंजीत चौधरी, ऋषभ कुमार सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आने वाले समय में जनसमस्याओं को लेकर और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक का समापन संगठन को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि सुपौल में जदयू पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है।
