ललितबाबू की पुण्यतिथि को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

29 दिसंबर सुपौल,बलुआ बाजार

भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री स्व ललितनारायण मिश्र की 52 वीं पुण्य तिथि राजकीय समारोह में मनाए जाने को लेकर सोमवार को बलुआ बाजार स्थित ललितबाबू के निज आवास पर दूसरी समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार ने की । बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि आगामी 3 जनवरी 2026 को आयोजित होने बाली ललितबाबू की 52 वीं पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने को लेकर आज समीक्षा बैठक आयोजित की है । कहा कि बैठक के दौरान कार्य की रूप रेखा को लेकर बिंदुवार विचार विमर्श किया गया तथा संबंधित अधिकारी को अपने-अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी दी गयी है । कहा कि कार्यक्रम को लेकर बलुआ बाजार में इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है । बैठक में समाधि स्थल की रंगाई -पोताई , सफाई , मंच की साज -सज्जा , समाधि स्थल परिषर में बाहर से आने वाले आगन्तुकों के लिए एक हजार कुर्शी , सामियाना , दरी व मंच हेतु 25 वीआईपी कुर्शी व्यवस्था , बुके की व्यवस्था , चापाकल की व्यवस्था , मंच सहित बाहर बेरिकेटिंग की व्यवस्था के लिए छातापुर बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता को एसडीएम ने निर्देशित किया । मौके पर वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार , वीरपुर डीएसपी सुरेंदर कुमार , बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता , सीओ राकेश कुमार, एमओ ओमप्रकाश कुमार , बलुआ थाना अध्यक्ष सुमित कुमार , ललितग्राम थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी , भीमपुर थाना अध्यक्ष मिथलेश पांडे , आचार्य धर्मेंद्र नाथ मिश्र , जयकृष्ण गुरूमेता , मुखिया रामजी मंडल , संजय मिश्र , पंसस रोशन बड़बड़िया , मुकेश झा , सुधीर झा , बिपिन दास , , पैक्स अध्यक्ष प्रभात मिश्र , सुमित मिश्रा , रिकू मिश्र, रंजीत मिश्र , मुन्ना साह, क्रन्ति झा , सुरेश पासवन , मनोज झा , लेखानन्द पासवन , प्रवीण कुमार , गोविंद पासवन आदि मौजूद थे ।
