रानीगंज में रौनक लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का उद्घाटन।

रानीगंज /अररिया:- सोमवार को रौनक शिक्षण संस्थान के प्रांगण में रौनक लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का उद्घाटन विधायक अविनाश मंगलम द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में बिशनपुर पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सभी जनप्रतिनिधि, अभिभावकगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत गान कल्याणी कुमारी, के. सुनीता कुमारी एवं जामुन दास द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तकालय एवं कंप्यूटर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर अंत तक सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को लेकर संस्थान परिसर में उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बना रहा।
