सूखा नशा के गिरफ्त में फसते जा रहे युवाओं को लेकर सामाजिक पहल,नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प।

रिपोर्ट – आदर्श कुमार
सुपौल, पिपरा 2 जनवरी

पिपरा थाना क्षेत्र के युवाओं में सूखा नशा का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है और इसके गिरफ्त में फस रहे युवाओं को लेकर सभ्य समाज के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है इसी को लेकर शुक्रवार को पिपरा बाजार स्थित बुलंदी मंदिर के परिसर में स्थानीय ग्रामीणों सहित आस-पास के कई गांवों के गणमान्य लोगों की एक सामूहिक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी पंकज कुमार ने किया। बैठक में पिपरा सीओ उमा कुमारी,एएसआई काजल कुमारी सहित कई गण्यमान जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे .बैठक में नगर पंचायत पिपरा, अमहा पंचायत सहित कई गाँव के जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में मौजूद पिपरा सीओ उमा कुमारी ने कहा सूखा नशा और ड्रग का सेवन कर रहे युवा पीढ़ी गर्त में जा रहा हैं जो समाज के लिए गंभीर समस्या बन गया है। नशे की चपेट में आने वाले बच्चों के गार्जियन जो शिक्षा के साथ साथ अपने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की सपना देख रहे थे आए दिन वो अपने ही परिवार के ऐसे सदस्यों से परेशान हैं जो नशा का सेवन करने लगे हैं। बैठक में इससे मुक्ति दिलाने पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। सभी लोगों ने ध्वनिमत से यह निर्णय लिया की थाना क्षेत्र के किसी भी गांव मोहल्ले में नशा से संबंधित किसी भी वस्तु की खरीद विक्री करते अगर कोई भी व्यक्ति पकड़ाते है तो उसे न्यायिक दंड प्रक्रिया के साथ साथ सामाजिक और आर्थिक दंड भी दी जाएगी। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों की सूचना देने वाले को इनाम के साथ साथ सम्मानित भी किए जाएंगे।बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी पंकज कुमार ने कहा गांव की गलियों में जिन बच्चों के हाथों में किताब और कलम होने चाहिए उनके हाथ नशे की सेवन में व्यस्त देखे जा रहे हैं। नशे की धुएं में लिपटी नई पीढ़ी अपने ही भविष्य को जला रही है। इसे समय रहते नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में बिहार ही नहीं देशभर युवा विहिन हो जाएंगे।

वहीं बैठक में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के सुखे नशें करने वालों पर पुलिस के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाई जा रही है जिस कारण दिन प्रतिदिन नशीली पदार्थ गांजा, स्मेक, इंजेक्शन सहित अन्य नशीले पदार्थ हर चौंक चोराहों के साथ साथ गली मुहल्लों में भी अब आसानी से मिल रही है और युवा पीढ़ी सुलकर नशा का सेवन कर रहे हैं. बैठक में प्रदीप यादव, कारी यादव, गिरधारी मुखिया, जागेश्वर मेहरा, जगदीश विश्वास, रामचंद्र चौधरी, राजकुमार पोद्दार, देवनारायण यादव, लाला सिंह, आलिम अंसारी,बेचू पासवान, प्रीतम कुमार, बिनोद शर्मा, रामचंद्र पासवान, मकसूदन शर्मा, बीरेंद्र यादव, रामविलास पासवान, रूदल राम, शम्भू मंडल, संजीव मंडल, उमाशंकर मंडल, रामबहादुर मंडल, गुलाबचंद सादा, जयप्रकाश यादव, करीम अंसारी, रफीक पंच सहित सेकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
