अचानक लगी आग से घर सहित घर का सारा सामान जलकर खाक।

सुपौल।पिपरा प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड के 11 में बुधवार की देर रात अचानक लगी आग में एक घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. बताया गया कि रामपुर निवासी ताजी खातून अपने घर बच्चे के साथ घर में सोई हुई थी अचानक बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आसपास के लोग दौड़कर आया और आग पर काबू पाया तबतक घर सहित उसके घर में रखा सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है. अग्नि पीड़ित परिवार ने पिपरा सीओ उमा कुमारी को आवेदन देकर समुचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है.
