भाजपा जिला कार्यालय सुपौल में मनरेगा पर कार्यशाला आयोजित

सुपौल।
जिला कार्यालय भारतीय जनता पार्टी, सुपौल में मनरेगा योजना को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिकेश ने की। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मनरेगा योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सरोज कुमार झा ने कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदलकर “जय श्री राम” किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण स्तर पर काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी की पूर्ण गारंटी दी गई है, साथ ही मजदूरी की दर भी दोगुनी कर दी गई है। इससे गरीब और जरूरतमंद मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिकेश के साथ-साथ नागेंद्र नारायण ठाकुर, रामकुमार राय, विजय शंकर चौधरी, दिलीप कुमार सिंह, कुणाल ठाकुर, मुन्ना सिंह, सुरेंद्र नारायण पाठक, रणधीर ठाकुर, मनोज पाठक, अशोक शर्मा, विमल नंदू ठाकुर यादव, मनोज कुमार सिंह, श्याम पोद्दार, सीमा कुशवाहा, अर्चना मेहता सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने मनरेगा योजना को ग्रामीण गरीबों के लिए उपयोगी बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को योजना की जानकारी देकर आम लोगों तक इसके लाभ पहुंचाना बताया गया।
