वीरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 216 लीटर नेपाली शराब बरामद।

सुपौल।वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 जनवरी 2026 को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल से ले जाए जा रहे 24 कार्टन शराब को जब्त किया।
कार्टन की तलाशी के दौरान नेपाल निर्मित देसी शराब से भरी कुल 720 बोतलें बरामद की गईं, जिसकी कुल मात्रा लगभग 216 लीटर बताई जा रही है। यह कार्रवाई शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस द्वारा जब्त की गई मोटरसाइकिलों और शराब को थाना लाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती लगातार जारी रहेगी।
