राज्य स्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2025 की घोषणा,
सुपौल समेत 10 जिलों के डीईओ होंगे सम्मानित
सुपौल।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय Best Electoral Practices Awards-2025 की घोषणा कर दी गई है। इस क्रम में बिहार के 10 जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (DEO) का चयन विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया है।निर्वाचन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित पदाधिकारियों को 25 जनवरी 2026 को आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय समारोह अधिवेशन भवन, सचिवालय परिसर, पटना में आयोजित होगा।इसमें सुपौल के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार सम्मानित होंगे।निर्वाचन विभाग ने बताया कि इन अधिकारियों का चयन मतदाता जागरूकता, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण एवं चुनाव प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। सभी चयनित पदाधिकारियों को समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।बिहार निर्वाचन विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस सम्मान से भविष्य में निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।
