रानीगंज में वरवन्ना हाट की बन्दोबस्ती के लिए तीसरे बोलीदाता को मौका

नगर पंचायत रानीगंज द्वारा वरवन्ना हाट की सैरात बन्दोबस्ती को लेकर आयोजित खुली डाक प्रक्रिया में नया मोड़ आ गया है। प्रथम एवं द्वितीय उच्चतम बोलीदाताओं द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर राशि जमा नहीं किए जाने के बाद अब तीसरे उच्चतम बोलीदाता संतोष यादव को अस्थायी बन्दोबस्ती का अवसर दिया गया है।
नगर पंचायत कार्यालय में 24 मार्च को आयोजित खुली डाक में संतोष यादव ने तीसरी सबसे ऊंची बोली लगाई थी। प्रशासन की ओर से उन्हें कुल ₹1,15,70,900 (एक करोड़ पंद्रह लाख सत्तर हजार नौ सौ रुपये) जमा करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें ₹1,05,19,000 की मूल बोली राशि और 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क शामिल है।कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय 2 अप्रैल 2026, अपराह्न 5 बजे तक राशि जमा करना अनिवार्य है। समय सीमा के भीतर राशि जमा नहीं करने पर उनका दावा स्वतः समाप्त हो जाएगा और जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।साथ ही यह भी कहा गया है कि निर्धारित समय के बाद किसी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा तथा भविष्य की डाक प्रक्रिया में भागीदारी पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।नगर पंचायत ने तीसरे उच्चतम बोलीदाता को अंतिम अवसर देते हुए निर्देश दिया है कि वे समय सीमा के भीतर राशि जमा कर बन्दोबस्ती प्रक्रिया पूर्ण
