कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर परीक्षाकदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर परीक्षा

रानीगंज। पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के निर्देशानुसार कलावती स्नातक महाविद्यालय, रानीगंज में सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2025) की सैद्धांतिक परीक्षा सोमवार से शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में प्रारंभ हो गई। इस केंद्र पर फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के करीब 2500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 30 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक संचालित होगी।
विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० रूपा रानी को केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके निर्देशन में परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही है तथा परिसर में मोबाइल, बैग व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा गश्ती दल भी तैनात किया गया है।
पहली पाली में 640 में से 622 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 543 में से 530 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों के लिए शौचालय, पेयजल एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
परीक्षा संचालन में केंद्राधीक्षक प्रो० रूपा रानी के साथ परीक्षा नियंत्रक डॉ० अवधेश कुमार, प्रो० नीलम कुमारी, प्रो० अंजली कुमारी, प्रो० तबरेज आलम, प्रो० तेजनंदन रजक, प्रो० शंभू कुमार सिंह, प्रो० सुभाष कुमार, प्रो० सुभाषिणी चौधरी, प्रो० चंदन कुमारी सहित अन्य कर्मी सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए।
