वाईएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज में कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न हुई यूजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा।

रानीगंज (अररिया)। वाईएनपी डिग्री कॉलेज, रानीगंज परीक्षा केंद्र पर यू.जी. (बी.ए., बी.एससी एवं बी.कॉम) सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर, दिसंबर 2025 सत्र 2025-29 की एंड सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।
पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव प्रो. (डॉ.) अखिलेश कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अमरकांत सिंह द्वारा अररिया कॉलेज, अररिया का परीक्षा केंद्र वाईएनपी डिग्री कॉलेज, रानीगंज निर्धारित किया गया था।

प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक के अनुसार कुल 527 परीक्षार्थी दोनों पालियों में परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, वाणिज्य, भूगर्भ शास्त्र, सांख्यिकी (कला एवं वाणिज्य) एवं गृह विज्ञान की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, श्रम एवं समाज कल्याण, मानव शास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर सख्ती के साथ परीक्षार्थियों की जांच की गई। मोबाइल, किताब एवं अन्य सामग्री जमा कराकर ही प्रवेश दिया गया। केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक ने प्रत्येक कक्ष में जाकर निरीक्षण किया और कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन निगरानी रखी।
विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस सब इंस्पेक्टर अजय पासवान, छोटे लाल यादव, प्रमोद कुमार सिंह सहित महिला पुलिस बल तैनात रहे।
परीक्षा के सफल संचालन में डॉ. नूतन आलोक, प्रो. सूर्यानंद सिंह, प्रो. नवल किशोर सहाय, प्रो. इंदु कुमारी, प्रो. बुद्धिनाथ सिंह, प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, प्रो. सुरेश प्रसाद यादव, प्रो. भूषण कुमार यादव, प्रो. योगेंद्र यादव, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. कुमारी रुक्मिणी सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।
