रिपोर्ट: आदर्श कुमार
13 दिसंबर सुपौल/राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही NH 27 धर्मपट्टी ओवरब्रिज क्रॉसिंग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
घायल व्यक्ति की पहचान सातेनपट्टी वार्ड 12 निवासी 45 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया।अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर निखिल आनंद ने प्राथमिक उपचार के बाद अशोक यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, घायल के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है।स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रॉसिंग पर एक तेज रफ्तार बस से बचने के प्रयास में दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई।
राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
