कालाबलुआ में रामनवमी पर्व भव्य तरीके से मनाने का निर्णय।
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के कालाबलुआ में श्री राम सेवा समिति की बैठक में इस वर्ष रामनवमी पर्व को भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा और 27 मार्च को विधिवत मूर्ति पूजन एवं अष्टयाम कीर्तन का आयोजन होगा। 29 मार्च को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी।

समिति के अध्यक्ष मनोज पूर्वैं के नेतृत्व में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कोषाध्यक्ष रिंटू पूर्वं सहित धर्मेंद्र कुमार मंटू, सूरज महतो, रोशन राणावत, रुपेश यादव, नीतीश पूर्वं, राहुल जायसवाल, विकास महतो, माधो पोद्दार, शंकर शर्मा, राहुल पूर्वं, डॉ. ललन, सुनील साह, निखिल और सुमित सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और धार्मिक माहौल को सशक्त करें।
