कालाबलुआ में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा रविवार को , तैयारियां पूरी।
रामनवमी के पावन अवसर पर कालाबलुआ में रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल चरम पर है और आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।शोभा यात्रा को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए राम-सीता एवं राधे-कृष्ण की सुंदर प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। इन प्रतिमाओं का पूजन अष्टमी से ही विधिवत रूप से किया जा रहा है। शनिवार को पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष मनोज पूर्वें के नेतृत्व में टीम लगातार सक्रिय है। समिति के सदस्य रिंटू पूर्वें, धर्मेंद्र कुमार मंटू, सूरज कुमार महतो, रोशन राणावत और रुपेश यादव सहित अन्य युवा कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रानीगंज पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। शोभा यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।भक्तिमय माहौल में निकलने वाली इस शोभा यात्रा को लेकर कालाबलुआ सहित आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा
