कलावती कॉलेज की शासी निकाय बैठक में बड़ा फैसला, विधायक अविनाश मंगलम सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष।

गुरुवार को स्थानीय कलावती स्नातक महाविद्यालय, कलावती नगर, रानीगंज के प्राचार्य कक्ष में शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासी निकाय के सदस्य सह विधायक अविनाश मंगलम, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. सुधांशु शेखर झा, प्रभारी प्राचार्या प्रो. रूपा रानी एवं प्रतिनिधि डॉ. अवधेश कुमार मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता शासी निकाय के सचिव जगदीश प्रसाद जायसवाल ने की। प्रारंभ में सभी सदस्यों ने विधायक अविनाश मंगलम का फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।बैठक के दौरान प्रभारी प्राचार्या प्रो. रूपा रानी ने शासी निकाय के अध्यक्ष पद के लिए विधायक अविनाश मंगलम के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।अंततः सर्वसम्मति से विधायक अविनाश मंगलम को शासी निकाय का अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय महाविद्यालय के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
