लक्ष्मीपुर में रामनवमी पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा से गूंजा पूरा इलाका।
रानीगंज प्रखंड के अंतर्गत हांसा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में रामनवमी के पर्व के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा दिन के दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई ।इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।शोभायात्रा लक्ष्मीपुर गांव से प्रारंभ होकर हांसा, ठेकपुरा, छतियोना, बसगडा, कुपाड़ी, हिंगना होते हुए गितवास के रास्ते पुनः लक्ष्मीपुर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “जय श्रीराम” के नारे के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहनों पर सवार युवाओं ने आकर्षक परिधानों में अपनी प्रस्तुति दी, लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल युवाओं द्वारा किए गए कला प्रदर्शन ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया।जैसे-जैसे शोभायात्रा विभिन्न गांवों से गुजरती गई, श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती चली गई और पूरा क्षेत्र राममय हो उठा।इस आयोजन में हांसा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रिंटू सिंह, कमेटी अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल, सुरेश मंडल, मनोज मंडल, रॉकी मंडल , सुनील मंडल, सुशील मंडल, बबलू मंडल, सतीश मंडल, सुरेंद्र मंडल, प्रिंस मंडल सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।